नई दिल्ली, मार्च 15 -- सुप्रीम कोर्ट ने गंगा नदी के किनारों पर बड़े पैमाने पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर केंद्र सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने केंद्र सरकार व नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG) को निर्देश दिया कि वे गंगा नदी के किनारों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर अतिक्रमण की स्थिति पर रिपोर्ट दाखिल करें। यह आदेश पटना में गंगा के फ्लडप्लेन पर अवैध निर्माणों से संबंधित याचिका की सुनवाई के दौरान पारित किया गया। याचिकाकर्ता अशोक कुमार सिन्हा की ओर से अधिवक्ता आकाश वशिष्ठ ने कोर्ट को बताया कि गंगा के किनारों पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण हो रहे हैं, जो नदी की पारिस्थितिकी, जलीय जीवन और विशेष रूप से गंगा डॉल्फिन जैसे दुर्लभ प्रजातियों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। कोर्ट ने इस समस्या को पूरे देश स्तर पर गंभीर मानते हुए सभी संबंधित राज्यों से भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.