बदायूं, सितम्बर 27 -- उसहैत, संवाददाता। क्षेत्र के गांव अहमदनगर बछौरा पर स्कूल कटने के बाद गंगा का बहाव गांव की ओर हो गया है। इसकी वजह से लोग परेशान हैं। अब तक 45 घर कटान की भेंट चढ़ गये हैं। शेष बचे चार, छह घर भी कटान के निशाने पर हैं। तहसील प्रशासन ने यहां के लोगों को सूची तैयार कराकर बाकरपुर में पड़ी खाली भूमि पर सिफ्ट कराने का निर्णय लिया है। गंगा एवं राम गंगा नदी घटते जलस्तर में तेजी से गिरावट हो रही है। ऐसे में कटान कई स्थानों पर हो रहा है। उसहैत क्षेत्र के अहमद नगर बछौरा में बना प्राथमिक विद्यालय कटान की भेंट चढ़ चुका है। इसके बाद गंगा का बहाव गांव की ओर तेज हो गया है। इससे बचे हुये घरों भी खतरा बढ़ गया है। इधर गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद हिम्मत नगर बझेड़ा, पटे नगला, नौली फतुहा बाद खाम, टिकाई खाम, चेतराम नगला, कोनका नगला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.