समस्तीपुर, अगस्त 20 -- मोहनपुर। प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही है। जलस्तर की प्रवृत्ति बढ़ने की है। इस आशय कि जानकारी जल संसाधन विभाग एवं बाढ़ प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी स्थित कैंप में तैनात सहायक अभियंता मनीष कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रही है। जिसे लेकर गंगा तट की संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। गंगा तटों की निगरानी रात-दिन की जा रही है। रात्रि में गंगा तटों की निगरानी के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। गंगा नदी के दक्षिणवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- Buxar News: गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब, प्रशासन अलर्ट हालांकि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह द...