फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 3 -- फर्रुखाबाद। गंगानगर कालोनी में बांके बिहारी मंदिर के निकट श्रीमद भागवत व श्रीरामचरित मानस का शुभारंभ 4 दिसंबर से कलश पूजन के साथ होगा। आयोजन समिति से जुडें अमित बाजपेयी ने बताया कि दस दिसंबर को कथा का समापन होगा और 11 दिसंबर को हवन पूर्णाहुति होगी। श्रीमद भागवत कथा का अमृतपान शिवशरण अग्निहोत्री और श्री रामचरित मानस का पाठ डॉ.रामबाबू पाठक अपने मुखार बिंदु से करेंगे। श्रीमद भागवत कथा दोपहर 1 से 4 बजे तक और श्रीमानस कथा अपरान्ह 4 बजे से होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.