हापुड़, जुलाई 4 -- तीर्थ नगरी ब्रजघाट में श्रद्धालुओं को भिक्षुकों से लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां छीना-झपटी और अभद्र व्यवहार की घटनाएं बढ़ गई हैं। फवारा चौक, शिव चौक, होली चौक और गंगा घाट के आसपास जैसे ही श्रद्धालु अपनी गाड़ियों से पहुंचते हैं, भिक्षुकों का एक दल उन्हें घेर लेता है। दान में लाए गए कपड़े या अन्य सामग्री बांटने के दौरान उनके साथ छीना-झपटी शुरू हो जाती है। हाल ही में शुक्रवार को ऐसी ही एक घटना सामने आई। एक श्रद्धालु जब अपनी गाड़ी से ब्रजघाट पहुंचे और शांतिपूर्वक सामान देना चाहा, तो दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया, और सारा सामान जबरदस्ती छीन लिया, जिसमें श्रद्धालु का निजी सामान भी गुम हो गया। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं, जैसे गंगा सभा आरती समिति के लीगल एडव...