गंगा नगरी में पेयजल संकट गहराया
हापुड़, जून 11 -- ब्रजघाट। तीर्थ नगरी में पेयजल की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है, अधिकारियों से लगातार शिकायत करने पर भी ट्यूबबेल चालू नहीं करवाया जा रहा है। भीषण गर्मी में जल समस्या की वजह से स्थानीय जनता एवं आने वाले श्रदालुओं को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान करने की मांग की है। कभी गर्मी कभी सर्दी ये कुदरत के नजारें है, प्यास उनको भी लगती है जो गंगा के किनारे है, यह शायरी के शब्द आजकल गंगा नगरी के रहने वाले लोगों पर स्टीक बैठ रहे है। क्योंकि यहां रहने वाले लोग पिछले सात दिन से पीने के पानी के लिए तरस रहे है। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन नगर उपाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल और व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश बंसल ने कहा कि पेयजल समस्या को लेकर कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.