पटना, दिसम्बर 7 -- कंकड़बाग इलाके की बेटियों को शिक्षा से जोड़ा जाए। उन्हें उच्च शिक्षा देकर सशक्त किया जाए, इस मकसद से गंगा देवी महिला महाविद्यालय की स्थापना सात दिसंबर 1971 को की गयी थी। रविवार को महाविद्यालय ने स्थापना के 54 साल पूरे कर लिये। 50 छात्राओं से शुरू हुए इस कॉलेज में अभी आठ हजार से अधिक छात्राएं नामांकित हैं। शुरुआत में कॉलेज में इंटर और स्नातक की ही पढ़ाई होती थी, लेकिन अब पीजी, पीएचडी, वोकेशनल कोर्स की भी पढ़ाई हो रही है। कॉलेज प्रशासन ने रविवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। मौके पर कॉलेज की संस्थापिका गंगा देवी व संस्थापक स्व. शिवनंदन प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य प्रो. विजय लक्ष्मी ने किया। प्राचार्य ने बताया कि स्थापना के पांच साल बाद 1976 में कॉलेज को मगध विवि से संबंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.