संभल, मार्च 7 -- कैथल गेट स्थित श्रीदेवी गंगा मंदिर में शुक्रवार को बसौड़ा पूजन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने देवी मां की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर जात लगाई। परिवार की खुशहाली व बच्चों की खुशहाली की मन्नतें मांगीं। होली त्योहार के बाद देवी मंदिरों पर बसौड़ा पूजन का आयोजन किया जाता है। शुकवार को कैथल गेट के श्रीदेवी गंगा मंदिर में बसौड़ा पूजन करने को महिला श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचनी शुरू हो गईं। महिलाओं ने मंदिरों पर पहुंच देवी की पूजा-अर्चना कर भोग लगाया। मान्यता यह है कि होली से गर्मी का मौसम प्रारंभ हो जाता है। जिससे बच्चों में अनेक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचाने के लिए बसौड़ा पूजन के दौरान महिलाएं अपने बच्चों को खसरा, काली खांसी, पीलिया, दिमागी बुखार सहित अनेक बीमारियों से बचाने के लिए पूजन कर मन्नते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.