धनबाद, मार्च 20 -- गंगा दामोदर एक्सप्रेस से पटना से धनबाद आने वाले यात्री इन दिनों काफी परेशान हैं। पटना स्टेशन पर मच्छरों के डंक के साथ यात्रियों को हर दिन गंगा दामोदर एक्सप्रेस का इंतजार करना पड़ रहा है। पटना से ट्रेन दो-तीन घंटे की देरी से रवाना की जा रही है और चार से छह घंटे की देरी से ट्रेन हर दिन धनबाद पहुंच रही है। गंगा दामोदर एक्सप्रेस पर अभी दोहरा दबाव है। एक तो गया स्टेशन पर चल रही यार्ड रिमाडलिंग के कार्य को देखते हुए पिछले 43 दिनों से गंगा दामोदर बदले रूट से चल रही है। दूसरी तरफ देरी से पटना पहुंचने के बावजूद इसी ट्रेन की रेक को हर दिन पटना-दुमका एक्सप्रेस बना कर दुमका भेजा जाता था। देरी से दुमका पहुंचने के कारण हर दिन ट्रेन को वापस पटना लौटने में देरी हो रही है। दुमका-पटना एक्सप्रेस के पहुंचने के बाद उसी रेक को गंगा दामोदर बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.