देहरादून, मई 25 -- हरिद्वार। गंगा दशहरे पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए धर्मनगरी पहुंचे। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लगी रहे। देर से आ रही बसों के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की भीड़ से बस स्टैंड भरा रहा। बाहर धूप अधिक होने के कारण यात्री प्लेटफॉर्म के अंदर बैठे रहे। राजस्थान, हरियाणा, मुरादाबाद आदि के रूट की बसें बहुत कम होने से यात्रियों में रोष रहा। गंगानगर निवासी राजेंद्र ने बताया कि एक बस आई थी वह भी जल्दी भर गई। बस में खड़े होने की भी जगह नहीं होती है। ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं हो सका और प्लेटफार्म पर भीड़ भी बहुत है। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा : लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी जिसके कारण बस से जाने का विचार आया। पलवल निवासी नवीन ने बताया कि पूछताछ केंद्र से र...