गंगा दशहरे पर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, एक पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, मई 26 -- गंगा दशहरा पर्व पर गढ़मुक्तेश्वर के कच्चे घाट पर श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ा। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि उसके कब्जे से 29 छपी हुई कथित फर्जी पार्किंग रसीदें बरामद होने की बात कही गई है। वहीं पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। गंगा दशहरा पर कच्चे घाट पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान घाट की ओर जाने वाले मार्गों और पार्किंग स्थलों पर कुछ लोगों द्वारा वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूले जाने की शिकायतें मिलने लगीं। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरे पर पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली श्रद्धालुओं का आरोप है कि बिना किसी अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.