आगरा, मई 25 -- ज्येष्ठ माह के दशहरा के दिन जिले के गंगा घाटों पर स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भीषण गर्मी पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी रही। गंगा घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की। घाटों पर स्थित आश्रमों में भंडारे आयोजित किए गए। सोमवार की सुबह से ही सोरों की हरिपदी गंगा, लहरा, कछला, शहबाजपुर और कादरगंज गंगा घाटों पर अल सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्नान व पूजा अर्चना शुरू कर दी। श्रद्धालु निजी वाहनों से दशहरा स्नान पर्व पर घाटों पर पहुंचते रहे। तीर्थ नगरी सोरों की हरिपदी गंगा घाटों पर राजस्थान, मध्यप्रदेश के साथ ही आस-पास के जनपदों से श्रद्धालु स्नान करने व धार्मिक अनुष्ठान करने पहुंचे। यह भी पढ़ें- हर-हर गंगे के उद्घोष से गुंजायमान हुआ एटा तीर्थ पुरोहितों ने राजस्थान, मध्यप्रदेश व आस-पास के जनपदों से आए श्रद्...