देहरादून, मई 23 -- हरिद्वार। गंगा दशहरा पर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शनिवार को दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि गंगा दशहरा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सफाई, यातायात और घाटों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण न होने दिया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए。 यह भी पढ़ें- गंगा आरती को ले बड़ा तालाब का किया गया निरीक्षणअतिक्रमण हटाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान नगर निगम ने संबंधित क्षेत्रों को विभिन्न जोनों में विभाजित कर अलग-अलग सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी निर्धारित किए जाने की जानकारी भी दी। सभी...