सुल्तानपुर, मई 19 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम की अध्यक्षता में आगामी त्योहार- गंगा दशहरा मेला व बकरीद को सकुशल, शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के लिए मंगलवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहाकि सभी संबंधित एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारियों मेला स्थल, सार्वजनिक कुर्बानी स्थल, जुलूस मार्ग आदि का संयुक्त निरीक्षण अवश्य कर लें। तथा निरोधात्मक कार्रवाई को समय रहते सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी अपील करते हुए कहाकि भ्रामक व अफवाह फैलाने वाली खबरों से बचें, कहीं कोई भी समस्या हो, तो सबसे पहले प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- मिल-जुलकर बकरीद मनाने की अपील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...