गंगा दशहरा व गायत्री माता जयंती पर हुआ नौ कुंडीय महायज्ञ
पीलीभीत, जून 25 -- पूरनपुर। माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर में गंगा दशहरा एवं गायत्री माता जयंती का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखंड जप एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न कराया गया। इसके बाद प्रज्ञा गीतों के साथ गायत्री परिजनों की गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें अन्न संग्रह अभियान तथा आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां गायत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और समाज में सद्भाव, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- गायत्री जयंती पर हुआ यज्ञ और भंडारा महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद शांति प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.