कोडरमा, जून 23 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। गंगा दशहरा व गायत्री जयंती के पावन संगम पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से डोमचांच गायत्री चेतना केंद्र, सपही व भेलवाटांड़ में भक्ति, साधना और आध्यात्मिक चेतना का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है। प्रातःकाल से चल रहे 12 घंटे के सामूहिक गायत्री महामंत्र जप में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा अर्जित कर रहे हैं। संध्या बेला में दीप महायज्ञ, सामूहिक आरती एवं गायत्री चालीसा पाठ होगा, जबकि बुधवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हवन-यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम की सफलता में ओम प्रकाश विश्वकर्मा, राजकुमार मेहता, रामस्वरूप विश्वकर्मा, सीताराम मेहता, संतोष मेहता, सुरेश गोस्वामी, रघुवीर मेहता, शिव कुमार वर्णवाल, सुनीता वर्णवाल, सुनीता देवी, रेखा साव, अनीषा वर...