रामपुर, जून 24 -- गंगा दशहरा पर बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के गंगास्नान के लिए पहुंचने की उम्मीद जताई है। इसको लेकर ही दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू हो गया है,जो 25 जून की सुबह तक रहेगा। रामपुर यातायात पुलिस ने बाईपास पर बैरियर लगाकर वाहनों को बदले मार्ग से भेजा। वाहन वाया शाहबाद होकर दिल्ली,मेरठ की तरफ जा रहे है। यातायात प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन लागू हो गया है। यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस मार्ग से जाएंगे वाहन:: यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर भारी वाहनों का डायवर्जन आज सेरूट डायवर्जन जानकारी -मुरादाबाद व रामपुर से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चन्दौसी, बहजोई से गंगा एक्सप्रेसवे से होकर खडलिया कट सिंभावली से दिल्ली की तर...