मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- मोरना पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में आगामी 23 से 26 मई तक आयोजित होने वाले ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जिला पंचायत परिषद ने 8.33 लाख रुपये का बजट का प्रस्ताव पास किया है।बैठक में जिला पंचायत परिषद के एएमए योगेश कुमार ने कहा कि वर्ष 2025 में मेले के आयोजन में छह लाख 43 हजार 330 रुपये खर्च हुए थे। इस वर्ष मेले के लिए आठ लाख 33 हजार रुपये का बजट रखा गया है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने क्षेत्र पंचायत, वन, स्वास्थ्य, विद्युत, आबकारी, पुलिस व प्रशासन विभाग के साथ तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया। समाजसेवी पंडित विनोद शर्मा ने कहा कि गंगा घाट पर चौबीस घंटे गोता खोर रहने चाहिए। बैठक में एसडीएम जानसठ रश्मि लांबा ने कहा कि मेले में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए जगह...