संवाददाता, जून 21 -- हापुड़ में ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला पर ब्रजघाट स्थित गंगा घाट पर प्रदेश के साथ दिल्ली समेत अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करने आएंगे। पुलिस अधिकारियों ने मेले को लेकर सुरक्षा एवं जाम की समस्या से निपटने के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। प्लान के तहत 22 जून को सुबह आठ बजे से 25 जून को रात 8 बजे तक हल्के व भारी माल वाहक वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर होने वाले गंगा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।यह रहेगा रूट डायवर्जनदिल्ली-गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाला यातायात दिल्ली, गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन मसूरी, धौलाना गुलावठी होते हुए बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद जाएंगे। दिल्ली, गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाले भारी व...