पूर्णिया, जून 22 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया सदर प्रखंड क्षेत्र व नगर निगम वार्ड 46 के कलीगंज चांदीबारी गांव में ज्येष्ठ मास कि दशमी तिथि व गंगा दशहरा के अवसर पर माता महामालती की पूजा-अर्चना की तैयारी पूरी कर ली गयी है। बुधवार को मन्नत पूरी होने पर पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, मनिहारी एवं साहिबगंज सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने की संभावना है। ज्येष्ठ मास कि शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को आयोजित होने वाली इस पूजा अर्चना के लिए श्रदालु साल भर से इंतजार करते है। यहां भक्तों की मन्नतें पूरी होने पर बलि भी दी जाती है। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ दशहरा पर लाखों श्रद्धालु लगाएंगे गंगा में डुबकी मंदिर समिति के अनुसार 23 जून मंगलवार की रात्रि माता रानी की ...