कन्नौज, मई 24 -- छिबरामऊ। नगर स्थित शक्तिपीठ गमा देवी मंदिर में गंगा दशहरा एवं गायत्री जयंती के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शक्तिपीठ गमा देवी के पुजारी पंडित बनारसीदास शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी मंगलवार को गंगा दशहरा का विशेष योग बन रहा है, जिसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रात: 9 बजे से गायत्री जयंती के उपलक्ष्य में विधिवत गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा। इसके बाद प्रात: 10 बजे से श्रद्धालुओं के लिए जलपान कार्यक्रम रखा गया है। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा कल, नारायणी स्नान के लिए हाजीपुर जाएंगे श्रद्धालु पं.बनारसीदास शास्त्री ने बताया कि इसी दिन अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्...