गंगा दशहरा पर हरिद्वार की सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, दिनभर जाम से जूझते रहे श्रद्धालु
हरिद्वार, मई 25 -- गंगा दशहरा पर्व पर धर्मनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए पहुंचने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सोमवार सुबह से देर शाम तक हाईवे, सर्विस लेन और शहर के प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगा रहा। भीड़ अधिक होने के कारण कई स्थानों पर वाहन घंटों तक रेंगते रहे। जाम में फंसे श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गंगा स्नान के लिए रविवार रात से ही श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार सुबह भीड़ बढ़ने के साथ दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता गया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी हरकी पैड़ी, भीमगोड़ा, खड़खड़ी, ऋषिकुल, रेलवे स्टेशन, देवपुरा और सिंहद्वार क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.