गंगा दशहरा पर हरकी पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
देहरादून, मई 25 -- हरिद्वार। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचकर पवित्र गंगा में स्नान किया और मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। यूपी के श्याम बाबू ने कहा गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। हरकी पैड़ी पर "हर-हर गंगे" और "जय मां गंगे" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में बाहर से आए श्रद्धालुओं ने परिवार सहित गंगा स्नान कर दान-पुण्य भी किया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। घाटों पर पुलिस बल, जल पुलिस और आपदा राहत टीमों को तैनात किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.