हाजीपुर, मई 27 -- लालगंज। संवाद सूत्र गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लालगंज में नारायणी नदी के बसंता जहानाबाद, पीरापुर, केशोपुर, जलालपुर, ख़ज़ाहचक,रामबाग आदि घाटों पर स्नान किया। पूजा अर्चना कर बसंता जहानाबाद घाट स्थित अर्धनारीश्वर शिव मंदिर, राम जानकी मंदिर, बड़का मंदिर, बाबा भागीरथनाथ मंदिर आदि में जल चढ़ाया। इस मौके पर बसंता जहानाबाद घाट पर भूत खेली दिखाने वाले ओझा भी पहुंचे। वही मानर, झाल बजाकर देवी-देवताओं का पूजन भी किया। महिलाओं और बच्चों ने इस मौके पर नदी तट पर लगे मेला में श्रृंगार प्रसाधन, लकड़ी, बांस, लोहा के सामान, मिठाइयां, खिलौने, बांसुरी, बैलून आदि खरीदे। यह भी पढ़ें- कोठेयां में हजारों श्रद्धालुओं ने की विदेशी ब्रह्म बाबा की पूजा लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि गंगा दशहरा का पर्व श...