गंगा दशहरा पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
कन्नौज, मई 25 -- कन्नौज। ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा पर्व पर सुबह चार बजे से महादेवी घाट पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। मोक्ष दायिनी मां गंगा को प्रणाम करते हुए भक्तों ने डुबकी लगाकर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर तक भक्तों की भारी भीड़ गंगा स्नान करने के लिए पहुंचती रही। गंगा तट पर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि पर चाक-चौबंद व्यवस्था की। स्नान घाटों पर भारी तादात में पुलिस बल की तैनाती की गई। गंगा तटों के आसपास पर नाविक व गोताखोरों को लगाया गया। ताकि कोई भी भक्त अधिक गहरे पानी में गंगा स्नान करने के लिए न जाए। ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा पर महादेवी घाट पर सुबह की भोर से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। हरदोई तिराहे से लेकर महादेवी घाट रोड पर बड़े वाहनों की आवाजाही को एक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.