गंगा दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, घाटों पर तैनात रहेगा भारी पुलिस बल
बुलंदशहर, मई 20 -- ज्येष्ठ गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जिले के सभी प्रमुख घाटों और मेलों में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध योजना तैयार की गई है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जिले के सभी प्रमुख गंगा घाटों सहित अन्य नदी क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की है। प्रत्येक नाव पर लाइफ जैकेट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने और नाविकों और श्रद्धालुओं के बीच किराए को लेकर होने वाले विवादों को रोकने के लिए सभी नावों पर साफ-साफ अक्षरों में 'रेटलिस्ट' लगाने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अनूपशहर, नरौरा, रामघाट समेत अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी चिन्हांकित घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मजबूत जल बेरीकेडिंग कराई जाए और गहरे पानी वाले क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.