गंगा दशहरा पर सरयू में हजारों लोगों ने लगाई डुबाई, हर- हर गंगे के जयघोष लगाए
सीवान, मई 25 -- (गुठनी से प्रवीण तिवारी)। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को दरौली और गुठनी प्रखंड स्थित सरयू नदी के तट श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर दिखे। भोर की पहली किरण के साथ ही पंचमदिरा घाट और ग्यासपुर घाट पर हजारों श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ पड़े। 'हर-हर गंगे' और 'जय श्री राम' के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाए जाने वाले गंगा दशहरा को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा गया। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। ऐसे में सरयू नदी में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। सुबह से ही महिलाएं, बुजुर्ग, युवक और बच्चे घाटों पर पहुंचने लगे थे। कई श्रद्धालु पूजा सामग्री, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.