गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओ ने की स्नान व दान पूण्य
सीवान, मई 26 -- सिसवन, एक संवाददाता। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सरयू तट श्रद्धा और आस्था से सराबोर रहा। प्रखंड के सरयू नदी घाट के गंगपुर सिसवन, साईपुर, जईछपरा, कचनार घाट पर सुबह महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति की कामना की। पर्व को लेकर घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा की कोई तैयारी नही थी। स्नान के बाद लोगो ने देव मंदिरो में पूजा-अर्चना की। आचार्य छोटन दुबे ने बताया कि इस वर्ष गंगा दशहरा 25 मई 2026 सोमवार को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण हुआ था। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी इसी कारण यह दिन स्नान, दान और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.