गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
गाजीपुर, मई 26 -- गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार को गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। ब्रह्म मुहूर्त से ही हजारों श्रद्धालु मां गंगा में स्नान करने के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंचे। शेरपुर, वीरपुर, पलियां और कोटवां गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर स्नान, ध्यान, जप, तप और दान-पुण्य किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मोक्ष की कामना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की। घाटों पर गंगा आरती, दीपदान और हर-हर गंगे के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा का पर्व 26 मई को मनाया जाएगा। इस तिथि पर गंगा स्नान के बाद दान करने से सभी दस प्रकार के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.