गंगा दशहरा पर शुभ संयोग, स्नान-दान का विशेष महत्व
गाजीपुर, मई 26 -- खानपुर। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर 26 मई मंगलवार को गंगा दशहरा श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस बार पर्व पर हस्त नक्षत्र, रवि योग और गुरु-चंद्रमा की युति का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य करने से शरीर, वाणी और मन से किए गए दस प्रकार के पापों का नाश होता है। गंगा घाटों पर स्नान के लिए प्रशासन और श्रद्धालुओं की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंडित वरुण त्रिपाठी ने बताया कि गंगा दशहरा पर पितरों का तर्पण करना तथा जरूरतमंदों को फल, छाता, घड़ा, जूता-चप्पल और सफेद वस्त्र दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा आज, श्रद्धालु गंगा में लगाएंगे आस्था की डुबकी उन्होंने कहा कि इस दिन किए गए दान और पूजा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.