मुजफ्फर नगर, मई 26 -- पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान पर्व धार्मिक आस्था श्रध्दा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिरों में पूजा पाठ कर परिक्रमा लगाई। भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। गंगा स्नान के लिए गत दिवस रविवार की शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ वाहनों से पहुंचनी शुरू हो गई थी । सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पुरोहितों से अनुष्ठान संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने तीर्थ नगरी में स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की व भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये भारी पुलिस बल तैनात रहा। महाभारत कालीन तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में सोमवार की सुबह सवेरे हर हर गंगे जय मा गंगे,गंगा मैया की जयघोष क...