गंगा दशहरा पर राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत
कन्नौज, मई 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धा और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। जगह-जगह सामाजिक संगठनों और युवाओं द्वारा राहगीरों, गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं तथा मजदूरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लगाए गए। इन सेवा शिविरों की लोगों ने सराहना की। क्षेत्र के रंपुरा गांव के पास सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिला मंच की राष्ट्रीय सचिव मंगेश शाक्य के नेतृत्व में शरबत वितरण शिविर लगाया गया। शिविर में सुबह से ही राहगीरों और गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर कई स्थानों पर लगे छबील स्वयंसेवकों ने लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई और गंगा दशहरा की शुभकामनाएं भी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.