बरेली, जून 25 -- बुधवार को गंगा दशहरा पर रामगंगा के चौबारी घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लोगों ने तट पर पूजा की तो बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। वहीं पूजा-अर्चना कर लोगों ने गंगा माता से सुख-समृद्धि की कामना की। ‎रामगंगा चौबारी पर बुधवार सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रामगंगा घाट पर पहुंचनी शुरू हो गई। गंगा स्नान के बाद लोगों ने पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों का मुंडन कराने पहुंचे। श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए घाटों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओ ने गंदेवड़ा संगम पर लगाई आस्था की डुबकी पुलिस फोर्स, सिविल डिफेंस, सामाजिक संगठन, तैराक समेत तमाम सुरक्षा टीम...