मिर्जापुर, मई 28 -- चुनार। गंगा दशहरा पर गंगेश्वर नाथ स्थित श्री राघव मंदिर में मंगलवार देर शाम हनुमानजी का भव्य शृंगार किया गया। राघवजी के अर्चक श्रवण कुमार अवस्थी ने विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा की। इस दौरान दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का ताता लगा रहा। साथ ही श्री राघवजी सेवा समिति की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर बचाउ लाल सेठ, राजेश कुमार जायसवाल, सुजीत यादव, अंशु अग्रवाल, अंशुमान सेठ, संजय साहू, चंद्रहास गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, जगदीश सेठ, सुरेंद्र रस्तोगी, राजेश साहू,सुनील रस्तोगी, अमित सेठ, सुमित सेठ, पवन पांडे, पवन सेठ, कान्हा जायसवाल, सिद्धार्थ साहू, सुमित रस्तोगी, प्रतीक राव बैद्य,कान्हा रस्तोगी, सत्येंद्र दुबे, श्यामसुंदर शाह, पवन जायसवाल उपस्थ...