गंगा दशहरा पर माता महामालती की पूजा, जयकारों से गूंजा कालीगंज
पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के निगम वार्ड-46 स्थित कालीगंज चांदीबाड़ी में माता महामालती की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। बुधवार को माता महामालती स्थान पर भक्त दीदी शकुंतला के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना शुरू हुई। पूजा के बाद गांव स्थित माता के विभिन्न स्थलों पर श्रद्धालुओं के साथ भ्रमण कर विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके उपरांत मंदिर परिसर में माता का आह्वान कर पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- सजधज कर तैयार, महामालती की पूजा-अर्चना आज इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के जयघोष लगाए और भक्ति रस में डूबे रहे। महामालती स्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.