गंगा दशहरा पर मां चण्डिका शक्तिपीठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गाजीपुर, मई 27 -- नंदगंज (गाजीपुर)। करंडा क्षेत्र स्थित चांड़ीपुर गांव में मां चण्डिका शक्तिपीठ का स्थापना दिवस मंगलवार की देर शाम को गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान दिनभर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां चण्डिका का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने भक्ति गीतों और मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद मां गंगा की भव्य आरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- चीतनाथ घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार संग हुई गंगा आरती दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चार से घाट दिव्य आभा से जगमगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.