गंगा दशहरा पर भैरव बाबा धाम में के सरोवर में लगाई डुबकी
आजमगढ़, मई 26 -- महाराजगंज,हिन्दुस्तान संवाद। गंगा दशहरा मेला के अवसर पर मंगलवार को भैरव बाबा स्थान पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोमर में चार बजे से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। भक्तों ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर मंदिर में पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भक्त फूल-माला, बताशा, नारियल, चुनरी और हलवा-पूरी चढ़ाकर भैरव बाबा के चरणों में शीश नवाते नजर आए। मंदिर परिसर में श्रद्धालु परिक्रमा करते हुए जय भैरव बाबा के जयकारे लगा रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर सत्यनारायण कथा का आयोजन कर प्रसाद वितरण भी करते दिखे। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए बड़े झूले, छोटे झूले, आजाद फन इन फेयर, न्यू इंडिया सर्कस, ट्रेन, नाव और काशीराज ब्रेक डांस जैसे आक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.