गंगा दशहरा पर भास्कर धाम में सामूहिक आरती का आयोजन
हजारीबाग, मई 27 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। एकल विद्यालय द्वारा मंगलवार को भास्कर धाम स्थित उत्तरवाहिनी जमुनियां नदी के तट पर गंगा दशहरा का आयोजन किया गया। एकल विद्यालय के अध्यक्ष संतोष साव, सुशील कुमार महतो, वरुण कुमार, किरण देवी समेत कई आचार्यों के द्वारा गंगा आरती की गई। इसके उपरांत भारत माता एवं मां गंगा के चित्र पर दीप प्रज्जवलित किया गया। इस मौके पर गंगा दशहरा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कहा गया कि सनातन परंपरा के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा : कजरी-सोहर गाकर मनाया पर्व राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए कठोर तप कर मां गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए प्रसन्न किया।मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.