गंगा दशहरा पर पूजन व महाआरती आज
गंगापार, मई 25 -- गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को मेजा तहसील स्थित परवा गंगा घाट पर मां गंगा अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में भव्य पूजन एवं महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां गंगा की आरती एवं पूजन करेंगे। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन, दीप आरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजक भाजपा नेता एवं डीजीएस ग्रुप के समाजसेवी इंद्रदेव शुक्ल उर्फ राजू भइया ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 25 या 26 मई गंगा दशहरा कब मनाना रहेगा उत्तम? जानें पंडित जी से स्नान-दान का समय भी यह भी पढ़ें- कल लांच होगी प्रयागराज मेला प्राधिकरण की वेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.