गंगा दशहरा पर पांचालघाट उमड़ी आस्था की भीड़, स्नान को पहुंचे कई जनपदों के श्रद्धालु
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 25 -- फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर्व पर सोमवार को पांचालघाट में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगी। फर्रुखाबाद सहित आसपास के कई जनपदों से हजारों श्रद्धालु पांचालघाट पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। घाटों पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, जिससे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। सुबह होते ही घाटों पर स्नान करने वालों की लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे परिवार सहित गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- गंगा घाट पर जगाई स्वच्छता की अलख घाटों पर धार्मिक जयघोष और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से पांचालघाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.