गंगा दशहरा पर पनशाला का उद्घाटन
गढ़वा, मई 26 -- गढ़वा। हीरो मोटरकार्प के अधिकृत विक्रेता जेएमडी हीरो की ओर से मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान के पास पनशाला का उद्घाटन किया गया। उससे पहले गंगा दशहरा के अवसर पर स्थानीय लोगों के बीच शर्बत बांटा गया। जेएमडी के संचालक मणिभद्र सिंह ने बताया कि इस भीषण गर्मी में पीने के पानी का प्रबंध करना मानवता की सेवा है। गुड़, मिश्री के साथ शीतल पेयजल के जारी पनशाला बरसात तक सुचारू रूप से चलती रहेगी। साथ ही पशुओं के लिए पानी और हरे चारा की भी व्यवस्था की गई है ताकि पानी की कमी से किसी गोवंश की मौत न हो। मौके पर संजय प्रताप देव, सन्नी प्रताप देव, मार्तंड प्रताप देव, सरोज सिंहदेव, सुप्रिया, सुजीत ठाकुर सहित शोरूम के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर समिति ने बांटा शरबत यह भी पढ़ें- मीठे शर्बत का छबील लगा बुझाई राहगीरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.