गंगा दशहरा पर पतित पावनी में लगाई श्रद्धा की डुबकी
बलिया, मई 26 -- बलिया, संवाददाता। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर मंगलवार को जिले में गंगा दशहरा (गंगा जयंती, गंगा अवतरण तिथि) का पर्व परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भोर से ही शहर से लगायत गांव के गंगा घाटों पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ी और हर-हर गंगे के जयघोष के साथ पतित पावनी में श्रद्धा की डुबकी लगाई। शहर के सतीघाट, महावीर घाट, शिवरामपुर घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा के निर्मल जल में स्नान कर सुख-समृद्धि की कामना की। स्नानार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ ही जल पुलिस और गोताखोरों की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। पुलिस प्रशासन का भी पर्याप्त इंतजाम था。 यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओ ने की स्नान व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.