इटावा औरैया, मई 25 -- जसवंतनगर। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्नान स्थलों पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। संभावित हादसों को रोकने के लिए श्रद्धालुओं को नहर में छलांग लगाकर स्नान करने से रोका गया और केवल निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान कराने की व्यवस्था की गई। प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरे दिन स्नान स्थलों पर व्यवस्था नियंत्रित रही। प्रशासन द्वारा सिहोल नहर पुल के समीप किनारे पर बनी सीढ़ियों पर ही श्रद्धालुओं को स्नान की अनुमति दी गई। वहीं कचोरा-नहर पुल पर भी लोगों को किनारे पर रहकर ही स्नान करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर हरियाणा बोर्डर पर यमुना तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब पुलिस बल लगातार मौके पर मौजूद रहा और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को गहरे पानी में न जाने की चेतावनी...