गंगा दशहरा पर धरणीधर सरोवर में लगाई डुबकी
अलीगढ़, जून 25 -- बेसवां, संवाददाता। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर ऐतिहासिक धरनिधर सरोवर पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से आए महिला, पुरुष और बच्चों ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस विशेष दिन यहाँ स्नान और सरोवर की विधि-विधान से परिक्रमा करने पर पुण्य फल की प्राप्ति होती है, जिसके चलते पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। सरोवर परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच भव्य मेले का आयोजन हुआ। जगह-जगह सजी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले में आए बच्चों ने तरह-तरह के झूलों का आनंद लिया। साथ ही युवाओं और बच्चों ने चाट-पकौड़ी और गोलगप्पों का जमकर स्वाद चखा. यह भी पढ़ें- ब्रज की देहरी पर आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया गंगा दशहरा का पर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.