बोकारो, अप्रैल 12 -- अंबेडकर नगर चिराचास पांडेय पुल के समीप बजरंगबली मंदिर परिसर में दामोदर बचाओ आंदोलन की बैठक शनिवार को चास नगर संयोजक अशोक जगनानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी कई कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। जिसके तहत विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को रांची में विधायक सरजू राय के आवासीय कार्यालय में मनाया जाएगा। 22 मई को जैव विविधता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर में किया जाएगा। 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर देव नदी दामोदर महोत्सव का आयोजन बोकारो जिला में 25 स्थान पर करने का निर्णय लिया गया है। भारत सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बोकारो जिला के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक होगा। जिसमे दामोदर बचाओ आंदोलन के सभी कार्यकर्ता इस पखवाड़े में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस कार्यक्...