बागेश्वर, मई 25 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में गंगा दशहरा पर्व धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने गंगा स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की तथा घरों और मंदिरों में दशहरा द्वार पत्र लगाए। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाने वाला गंगा दशहरा पर्व जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देता है। यह पर्व नदियों, तालाबों और प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने तथा गंगा की तरह निरंतर कर्मपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मान्यता है कि राजा भगीरथ गंगा को धरती पर लाए थे, जिससे राजा सगर के पुत्रों का उद्धार हुआ। इस अवसर पर श्री नौला धारा भागीरथी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- 25 या 26 मई गंगा दशहरा कब मनाना रहेगा उत्तम? जानें पंडित जी से स्नान-दान का समय भी धारे के आसपास सफाई कर चुने का छिड़काव किया गया त...