आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीण सफाई कर्मियों ने सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर मुजफ्फरपुर ग्राम पंचायत स्थित चंद्रमा ऋषि धाम पर तमसा नदी से सेवार और जलकुंभी की सफाई की। साथ ही मंदिर परिसर के आस-पास उगी झाड़ियों के साथ ही घास-फूस की कटाई कर कूड़ा कचरा हटाया। तत्पश्चात कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। सफाई कर्मियों ने हम सब ने ठाना है स्वच्छ तमसा बनाना है के स्लोगन के साथ ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूक भी किया। सफाई अभियान में मुख्य रूप से ग्रामीण सफाई राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, अजय मौर्य,ा रामसामऊज, सुनील कुमार, महेंद्र राम, सभाजीत यादव, महादेव यादव, महेश यादव आदि सफाई कर्मी शामिल रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...