बक्सर, मई 26 -- राजकुमार चौबे ने रामरेखा घाट पर की भव्य गंगा महाआरती बक्सर, हमारे संवाददाता। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर पुराना विवाह मंडप, रामरेखा घाट में विश्वामित्र सेना एवं श्री गंगा आरती सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य महाआरती हुई। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरा रामरेखा घाट हर हर गंगे के जयघोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- अहिरौली में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभमहाआरती का आयोजन विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने मां गंगा की विधिवत आरती की। साथ ही प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और सनातन संस्कृति की रक्षा की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं में गंगा आरती को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम तक उमड़ती रही। यह भी पढ़ें- महोत्सव के समा...