गंगा दशहरा पर आस्था के सैलाब में डूबा शीतला धाम कड़ा
कौशाम्बी, मई 25 -- गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को शक्तिपीठ कड़ा शीतला धाम पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। भोर तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का सैलाब धाम क्षेत्र के कुबरी घाट, कालेश्वर घाट और हनुमान घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन जल में पुण्य की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नानश्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर मौजूद ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न व दान-दक्षिणा देकर पुण्य अर्जित किया। इसके बाद हाथों में झंडा-निशान लिए जयकारे लगाते हुए भक्त मां शीतला मंदिर पहुंचे, जहां लंबी कतारों में लगकर मां के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने माता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.