संभल, मई 26 -- गंगा दशहरा पर्व पर श्री गंगा देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। जहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर गंगा मैया की महाआरती की और प्रसाद का भोग लगाया। कैथल गेट स्थित श्रीगंगा देवी मंदिर में सोमवार की शाम गंगा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी पंडित मनोज शर्मा और पंडित प्रवेश शर्मा मैं विधि विधान से मां गंगा का पंचामृत से स्नान कराकर सुंदर सिंगार किया। इसके बाद कथा व्यास पंडित भूदेव शंखधार ने श्रद्धालुओं को गंगा दशहरा पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि आज ही के दिन गंगा मां का स्वर्ग से पृथ्वी पर भगवान शिव की जटाओ से हुआ था। यह भी पढ़ें- मनिहारी गंगा तट पर गंगा महाआरती का आयोजन इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की महाआरती और प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, कंचन, पूनम, किरण शर्मा, सरोज, श्वेता, सुष...